Regional Politics

किसका होगा बंगाल पर राज, किसको मिलेगा बंगाल का ताज

देश के नेता-मंत्रियों को दुर्गापूजा में कोरोना से बंगाल को बचाने से ज्यादा यहां की विधानसभा सीटें हथियाने की चिंता है।
पश्चिम बंगाल राज्य की ममता सरकार द्वारा दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए क्लबों को जो आर्थिक सहयता प्रदान की गई, उसे केंद्र के सत्तारूढ़ दल ने तृणमूल का वोट बैंक मजबूत करने की संज्ञा दी।

भाजपा के बंगाल प्रभारी सायंतन बसु ने कहा कि उत्सव के नाम पर बंगाल में विधानसभा चुनाव की राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही है। क्लबों को पैसे के बल पर खरीदा जा रहा है। कोरोना की कोई फिक्र नहीं है।

दूसरी ओर, भाजपा के केंद्रीय नेता-मंत्रियों के उत्तर बंगाल दौरें को तृणमूल नेता तथा राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने बंगाल के विभाजन की साजिश करार दिया। उन्होने कहा बंगाल की एकता को तोड़ने के लिए,भेद-भाव व विभाजन की राजनीती करने केंद्रीय सत्तारूढ़ पार्टी के जन प्रतिनिधि बंगाल आ रहे हैं। भाजपा का बंगाल में आग लगाने का मकसद कभी कामयाब नहीं होगा।

अब देखना यह है जनता को आखिर में कौन लुभा पाता है? जनता किसे चुनती हैं?

 

बंगाल के लिए क्या है भाजपा की रणनीति?

विधानसभा चुनाव 2021 नजदीक है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने बंगाल की जनता को लुभाने का सही मौका दुर्गा पूजा को चुना है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल दौरे के बाद अब भाजपा के युवा व वरिस्ठ नेता-नेत्रियों का बंगाल दौरा शूरू हो गया है। इसी क्रम में रविवार को सिलीगुड़ी आएं भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। उन्होंने विस चुनाव में बंगाल में भाजपा की बड़ी सफलता का दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा का अलग ही एक महत्व है लेकिन पूजा के दौरान उन्होंने यहां की जनताओं को कोरोना वचाव हेतू सावधानी बरतने का सुझाव दिया। श्री विजयवर्गीय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 को बंगाल की जनता के साथ लाइव जुड़ेंगे और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देंगे। सिलीगुड़ी के सफोर्न क्रेस्ट में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के अलावा भाजपा युवा सांसद राजू बिस्ट व अन्य भाजपा नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।