महानंदा का किनारा होगा हरा-भरा
फुलबाडी बैरेज से पोराझाड़ तक हजारों बीघा भूमि पर पौधे लगाने का काम हुआ शुरू हो गया है।
इसके चलते एक तरफ जहां महानंदा नदी का किनारा अवैध कब्जे से बचा रह सकेगा, वही सात समंदर पार विदेशों से लाखों की संख्या में आने वाले प्रवासी पक्षियों को भी सहूलियत होगी। साथ ही महानंदा नदी का किनारा भी हरियाली से भर जाएगा। डाबग्राम सोशल फॉरेस्ट ने यह बीड़ा उठाया है।

Leave a Reply