सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेंगी ममता बनर्जी

सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेंगी ममता बनर्जी

Share

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दे 20 अगस्त को वर्चुअल प्लेटफार्म पर एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में समान विचारधारा वाली पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। खबर है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस बैठक में भाग लेगी। बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आलावा वाम मोर्चा के कुछ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को संयुक्त मोर्चा की तैयारी की बैठक के रूप में देखा जा रहा है। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष अपनी एकजुटता दिखा चुका है। कई मुद्दों पर सदन में चर्चा नहीं हुई, जिसके विरोध में संसद से लेकर विजय चौक तक मार्च भी निकाला गया था। अब फिर से विपक्ष एक बैठक में संगठित होकर भारतीय जनता पार्टी खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए एकजुट होता दिख रहा है।

उधर तृणमूल कांग्रेस भी लगातार भाजपा के खिलाफ विरोधी पार्टियों को एकजुट करने में जुटी हुई है। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली गई थी और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच एक साथ मिलकर काम करने की सहमति भी हुई थी।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *