Tag - SIKKIM

सड़क दुर्घटना में चालक सहित तीन की मौत

सिक्किम। पूर्व सिक्किम के चार माइल में कल रात एक सड़क दुर्घटना में वाहन के चालक सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना पाक्योंग थाना अंतर्गत क्षेत्र में हुई। मृतकों के शव को पाक्योंग पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिंगताम जिला अस्पताल में भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ब्राउन सुगर के साथ पुलिस ने तीन को पकड़ा

सिक्किम। सिक्किम ईस्ट की सिंगताम पुलिस ने लोअर लिंगजे गांव से 22.5 ग्राम ब्राउन सुगर और 4 लाख रूपये की नगद राशि साथ तीन लोगों को गिरफतार किया है। पकड़े गये लोगांे में चक्र बहादुर खड़का, श्रीमती गीता छेत्री व बिरेंद्र रावत हैं।