कोरोना की दूसरी लहर के लिए सिर्फ केंद्र जिम्मेदार

कोरोना की दूसरी लहर के लिए सिर्फ केंद्र जिम्मेदार

Share

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया है। ममता ने कोरोना की वैक्सीन बांटने के तरीके को भी गलत करार दिया। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को छह से आठ महीने का वक्त मिला था। उसमें उसने क्या किया? कोरोना की दूसरी लहर के लिए केंद्र ही जिम्मेदार है। उसका वैक्सीन बांटने का तरीका भी गलत है। महामारी फैलने के लिए विपक्ष को दोष क्यों दिया जा रहा है। चुनाव के दौरान कोरोना के मामलों में उछाल आ गया था। सब जानते हैं कि आठ चरणों में चुनाव कराए गए। हम लगातार मांग करते रहे कि चुनाव को एक चरण में कर दिया जाए लेकिन हमारी बात किसी ने नहीं सुनी। एक चरण में चुनाव कराने से समस्याएं कम होतीं। जब चुनाव थे, उस वक्त पॉजिटिविटी रेट 33 फीसद के पार चला गया था, लेकिन अब हालात काबू में हैं और पॉजिटिविटी रेट भी तीन फीसद से नीचे आ गया है। कई सारे उपचुनाव होने अभी बाकी हैं। अब हालात काबू में हैं तो एक हफ्ते में उपचुनाव कराए जा सकते हैं, हालांकि मुझे पता है कि जब पीएम बोलेंगे, तभी चुनाव कराए जाएंगे।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *