आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिमी मेदिनीपुर के बाढ़ प्रभावित घटाल नामक क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि घटाल की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहां के लोगों को हर साल पानी की कमी से जूझना पड़ता है और केंद्र सरकार को इस क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान बनाना चाहिए ।
ऐसी स्थिति से निजात पाने के लिए केंद्र सरकार को घटाल मास्टर प्लान जल्द से जल्द लागू करना चाहिए ,जबकि केंद्र सरकार इस पर कोई पहल नहीं कर रही है।संसद में बार-बार आवाज उठाने पर भी केंद्र सरकार इस पर कोई कार्य नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता और सेवा प्रदान कर रही है।
उन्होंने वहां के लोगों से भी मुलाकात की उन्होंने राहत शिविरों का भी दौरा किया और अधिकारियों को हर संभव मदद प्रदान करने का आदेश दिया वे श्री श्री अनुकूल ठाकुर के आश्रम में भी गई और श्रद्धांजलि भी दी।
10
Aug

Leave a Reply