बंगाल के चार पुलिसकर्मियों को मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन पुरस्कार।

बंगाल के चार पुलिसकर्मियों को मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन पुरस्कार।

Share

वर्ष 2018 में आपराधिक मामलों की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए यूनियन होम मिनिस्टर्स मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन होम मिनिस्टर्स पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। पुलिस की जांच पेशेवर हो, और उत्कृष्ट हो, इसी आधार पर यह पुरस्कार दिया जाता हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार वर्ष 2021 के लिए देश भर के 152 पुलिसकर्मियों को इस वर्ष इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जिन लोगों को इस पर पुरस्कार दिया जाना है उनमें पश्चिम बंगाल के चार पुलिस अधिकारी भी शामिल है। सीबीआई के 15 अधिकारी मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र पुलिस के ग्यारह ग्यारह/ पुलिस अधिकारी, उत्तर प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारी, केरल तथा राजस्थान के नौ/नौ पुलिस अधिकारी, तमिलनाडु के आठ, बिहार के सात, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली के छह/छह पुलिसकर्मी शामिल है। इनके अलावा तेलंगाना के पांच पुलिस अधिकारी, असम, हरियाणा और उड़ीसा के चार/चार पुलिस कर्मियों को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल के जिन पुलिस अधिकारियों को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा, उनमें सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, सब इंस्पेक्टर कौशिक ब्रत मजूमदार, सब इंस्पेक्टर सुमन साधु खान और सब इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रसाद शामिल है। आप को बता दे कि 28 महिला पुलिस अधिकारी भी इस सम्मानित पुरस्कार को प्राप्त करेगी। अधिकारियों को भी पुरस्कार मिलेगा। कुछ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिसकर्मी भी इस अहम पुरस्कार के लिए चुने गए है। पुलिसकर्मी अपराध कम करने की दिशा में अपनी जान पर खेल कर अपराधियों का पता लगाते है। उनके काम को सम्मान देना जरूरी है। यह पुरस्कार भी उसी दिशा में एक कदम है

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *