Trending News

गाइड लाइन का पालन नहीं हुआ तो 6 से 8 सप्ताह में कोरोना की तीसरी लहर!

कोरोना की तीसरी लहर आयेगी या नहीं इस पर लगातार बहस चल रही है। कोई कहता है कि तीसरी लहर आयेगी ही नही ंतो कोई कहता है कि यह जरूर आयेगी। लेकिन कौन क्या कहता है इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है विशेषज्ञ क्या कहते हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं किया गया और बाजारों या टूरिस्ट स्पॉट पर लगने वाली भीड़ को नहीं रोका गया तो कोरोना की तीसरी लहर सिर्फ 6 से 8 हफ्तों में पूरे देश पर अटैक कर सकती है।
डॉ. गुलेरिया ने कहा कि अभी तक की रिसर्च में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं कि कोरोना की तीसरी लहर बड़ों से ज्यादा बच्चों को प्रभावित करेगी। इससे पहले भारत के महामारी विशेषज्ञों ने पहले सितंबर-अक्टूबर तक कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना व्यक्त की थी। देश में अप्रैल और मई महीने के बीच कोरोना की दूसरी लहर भारत में शिखर पर पहुंची थी। इस बीच देशभर में कोरोना से मौतों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अधिकतर राज्यों में इस बीच ऑक्सीजन की शॉर्टेज भी देखी गई थी। इसके बाद पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस घटने शुरू हो गए हैं।
तीसरी लहर को रोकने के 4 उपाय बताये जा रहे हैं। ये हैं भारत की ज्यादा से ज्यादा आबादी का वैक्सीनेशन करना होगा। लोगों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करना होगा। ऐसे इलाकों की मॉनिटरिंग करनी होगी, जहां कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। जहां कोरोना पॉजिटिव मरीज 5 से ज्यादा है, वहां कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित हो। अब देखना है कि सरकार इस पर किस तरह से रियेक्ट करती है।

कोलकाता लौटने से पहले राज्यपाल ने फिर से गृहमंत्री से की मुलाकात

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ कोलकाता वापस लौटने से पहले एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इससे पहले गुरुवार को भी राज्यपाल श्री धनखड़ ने अमित शाह से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बंगाल के मौजूदा हालात और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई है। राज्यपाल श्री धनखड़ ने गुरुवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी।
पश्चिम बंगाल में ‘बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर धनखड़ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ आमने-सामने हैं। धनखड़ ने हालांकि कहा कि राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात एक शिष्टाचार मुलाकात थी। वहीं राज्यपाल महोदय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी से भी मुलाकात की थी। राज्यपाल के इस मुलाकात को सीधे तौर पर बंगाल की राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। अब देखना है कि राज्यपाल महोदय की यह मुलाकात क्या रंग लाती है।

मुकुल रॉय की विधानसभा की सदस्यता खत्म कराने स्पीकर के पास पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

चार साल तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में काम करने वाले तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के बेहद करीबी नेता रहे मुकुल रॉय की विधानसभा सदस्यता खत्म कराने के लिए भगवा दल ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी तमाम कागजी कार्रवाई कर रहे हैं.
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा से मुकुल रॉय को अयोग्य ठहराने की अपनी मांग के समर्थन में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है. बंगाल चुनाव के परिणाम आने और प्रदेश में ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार टीएमसी की सरकार बनने के बाद मुकुल रॉय हाल ही में बीजेपी से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे.
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा से मुकुल रॉय को अयोग्य ठहराने की अपनी मांग के समर्थन में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है. बंगाल चुनाव के परिणाम आने और प्रदेश में ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार टीएमसी की सरकार बनने के बाद मुकुल रॉय हाल ही में बीजेपी से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये थे.

वर्चुअल तरीके से मनाया अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस

सिलीगुड़ी। अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस हर साल 18 जून को मनाया जाता है। बाहर जाने और प्रकृति की संगति में अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ खाली समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह खास तौर से मनाया जाता है। इस वर्ष ब्राइट एकेडमी ने 18 जून (शुक्रवार) को प्ले ग्रुप के बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस का आयोजन किया।
स्कूल द्वारा वस्तुतः बच्चों को लॉकडाउन के बीच कुछ मजेदार और मीठी यादें देने के लिए आयोजित की गई। इस वर्ष पिकनिक का विषय आम था, क्योंकि आम गर्मियों का फल है और सभी को पसंद है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक के रूप में, आम गर्मियों की सबसे अच्छी उपज में से एक है, क्योंकि इनमें स्वाभाविक रूप से कई महत्वपूर्ण तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। नन्हे-मुन्नों ने अपने वर्चुअल इंटरनेशनल पिकनिक डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए, जो पीले रंग के प्यारे गर्मियों के परिधानों में सजाए गए थे, इसके बाद धूप का चश्मा, छतरियां जैसे कुछ प्रॉप्स थे। बच्चों ने अपने टिफिन बॉक्स में मैंगो स्मूदी, मैंगो शेक्स, मैंगो कस्टर्ड, मैंगो आइस क्रीम आदि जैसे कुछ मुंह में पानी लाने वाले व्यंजनों के साथ अपनी आभासी कक्षा में शामिल हुए, जिसे खाने में उन्हें मजा आया।
बच्चों ने भी संगीत पर अपने पैर थपथपाए। कुल मिलाकर यह मौज-मस्ती और मस्ती से भरा दिन था जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।

ब्लैक फंगस से संक्रमित महिला उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से फरार

सिलीगुड़ी। ब्लैक फंगस से संक्रमित एक महिला उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से फरार हो गई है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि महिला का घर मुर्शिदाबाद में था। उन्हें बुधवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सैंपल लेकर माइक्रोबायोलॉजी विभाग को भेजे जाने के बाद गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसी रात महिला वार्ड से भाग गई जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि कोरोना के भयानक माहौल में ब्लैक फंगस का प्रकोप हो चुका है। पूरे देश में अब तक कई हजार लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। यह संक्रमण पश्चिम बंगाल में भी देखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस में यह भी कहा गया है कि अनियंत्रित डायबिटीज, लंबे समय तक स्टेरॉयड का इस्तेमाल, आईसीयू में लंबे समय तक रहना, कॉमरेडिडिटीज या अन्य बीमारियां शरीर में ब्लैक फंगस का कारण बन सकती है। इस बीमारी के मामले में आवश्यक उपचार बहुत महत्वपूर्ण है।

सेवक -रंगपो रेल लाइन क्षेत्र में भूस्खलन से दो की मौत, 5 घायल

सिलीगुड़ी । लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। गुरूवार देर रात कलिम्पोंग के टनल नंबर 10, भालुखोला में भूस्खलन में वहां रात के समय काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गयी तथा 5 अन्य घायल हो गये। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सेवक -रंगपो रेल लाइन के लिए भालूखोला में टनलिंग का कार्य चल रहा है। कल रात लगभग 10.30 बजे के करीब 7 मजदूर कीचड़ में फंस गये।
बताया गया है कि लगातार बारिश के कारण चलते यह हुआ है। घटना के बाद वहां सभी फंसे श्रमिकों को तुरंत बाहर निकालकर कलिम्पोंग जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान 2 लोगों मृत्यु इस दौरान हो गयी, जबकि पांच मजदूरों में से दो को सिलीगुड़ी के पैरामाउंट अस्पताल में तथा 3 को मामूली चोटों के साथ कलिम्पोंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल का स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया है। प्रशासन हालात पर नजर बनाये हुए है।

लाखों रुपये के गांजा के साथ 3 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। एनजेपी थाने की पुलिस दो वाहनों समेत लाखों रुपये के गांजा के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एनजेपी थाने की पुलिस कुछ महीनों में न केवल ड्रग्स बल्कि आग्नेयास्त्रों को भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। 158 किलो गाजा बरामद करने के बाद 24 घंटे से भी कम समय में एनजेपी थाने की पुलिस ने फिर से करीब 120 किलो गाजा बरामद करके अपने मुस्तैदी का परिचय दिया है, जिसकी अनुमानिक कीमत करीब 15 लाख रूपये है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कूचबिहार से दो वैगनार वाहन बिहार जाने के उद्देश्य से फूलबाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने गाजा लदे दो वाहनों को जब्त किया। 120 किलो गांजा के साथ गिरफतार चंदन राय, शंभू दास व स्वपन राय को पुलिस रिमांड पर लेगी।

लगातार हो रही बारिश से आईबीएम क्षेत्र में भूस्खलन

सिक्किम। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य के विभिन्न इलाकों में क्षति पहुंची है। आज सुबह 10.30 बजे अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग 10 अंतर्गत रंग्पो से 1 किलोमीटर दूर सिंगताम के आईबीएम क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक घंटे तक यातायात सेवा बंद रही। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार देखने को मिली। एनएचआई डीसीएल के कर्मचारी मौके पर मशीन के साथ पहुंचकर सड़क के मलबे को हटाया। 11.30 बजे से राजमार्ग सुचारू हो पाया। दूसरी तरफ भूस्खलन क्षेत्र के ठीक उपरी हिस्से में विद्युत विभाग का टावर है। लगातार बारिश होती रही तो टावर नुकसान हो सकता है।

मुकुल राय के इस्तीफे की मांग

कोलकाता । वरिष्ठ नेता मुकुल राय के टीएमसी में शामिल होने के बाद अब उनके विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग हो रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने भी मुकुल से विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
श्री घोष ने कहा है कि चूंकि मुकुल रॉय अब दूसरे दल में चले गए हैं इसलिए उन्हें विधायक पद छोड़ देना चाहिए। इससे पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी मुकुल राय से विधायक पद से इस्तीफे की मांग कर चुके हैं। अधिकारी ने तो यहां तक अल्टीमेटम दिया है कि यदि श्री राय इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर दल बदल कानून के तहत उनकी सदस्यता खारिज करने की मांग करेंगे।

कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल से हटाया जा सकता है!

6 साल बाद कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल से हटाया जा सकता है। जून 2015 में कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया था और इसी के साथ बंगाल का प्रभारी भी बनाया गया था। विजयवर्गीय ने सिद्धार्थ नाथ सिंह की जगह ली थी, जो उनके पहले राज्य के प्रभारी हुआ करते थे। बीते 6 सालों में दो विधानसभा चुनाव (2016 और 2021) और एक लोकसभा चुनाव (2019) हुए। लेकिन बंगाल में विधानसभा के दोनों ही चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव में जरूर 42 में से 18 सीटें जीतकर बीजेपी ने सबको हैरान कर दिया था। हालांकि विजयवर्गीय का कहना है, ’मैं बंगाल देखता रहूंगा। साथ ही उत्तराखंड में भी काम करूंगा।’ उत्तराखंड में अगले साल चुनाव होना है।
भाजपा ने मिशन बंगाल पर 2015 से ही विजयवर्गीय को सक्रिय कर दिया था। तब राज्य के प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष बदलने तक की कवायद इसलिए की गई थी ताकि 2016 के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया जा सके। वहीं विजयवर्गीय को मौका हरियाणा में 2014 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते मिला था।
बंगाल में अपेक्षा के विपरीत आए नतीजों के बाद से ही बीजेपी में फेरबदल की चर्चाएं तेज हैं। अब चर्चा है कि कैलाश विजयवर्गीय से बंगाल का प्रभार लिया जा सकता है। उनकी जगह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान या राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को कमान दी जा सकती है। राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव का नाम भी चर्चा में है।
ये तीन वो नाम हैं जो चुनाव के पहले तक बंगाल में सक्रिय रहे हैं। हालांकि बीजेपी के शीर्ष नेता अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बंगाल के उपाध्यक्ष रितेश तिवारी का कहना है कि बीजेपी में निर्णय इस तरह से नहीं होते। ये सब अफवाहें हैं।