Tag - school reopen

देशभर में एक जुलाई से स्कूल- कॉलेज खोले जा सकते हैं!

देशभर में एक जुलाई से स्कूल- कॉलेज खोले जा सकते हैं। कोरोना के मामले की कमी को देखते हुए इस बारे में विचार हो रहा है। इसके साथ दूसरे सभी शैक्षणिक संस्थान भी खोले जा सकते हैं लेकिन अभी संस्थानों में परीक्षा दाखिले और शोध कार्यों की ही अनुमति रहेगी। कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावनाओं को देखते हुए कक्षाओं के संचालन को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। ज्यादा संभावना है कि कक्षाओं को ऑनलाइन ही खोला जाए। शिक्षा मंत्रालय इसके लिए गाइडलाइन जारी कर सकता है।
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल- कॉलेज चरणबद्ध तरीके से फिर से खोले जा सकते हैं। लगभग सभी राज्यों में बच्चों को स्कूलों और कॉलेजों में जाने की अनुमति देने के लिए एक लिखित सहमति आवश्यक होगी।
वहीं यूपी सरकार ने राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने विचार कर सकती है। फिलहाल सरकार के आदेश पर स्कूल 30 जून तक के लिए बंद हैं और उनके आदेश पर ही आगे खुलेंगे।
वहीं बिहार एक जुलाई से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए स्कूल खोल सकता है। बिहार बोर्ड पहले ही कक्षा 10, 12 की परीक्षा आयोजित कर चुका है और परिणाम भी घोषित कर दिया है। स्कूल- कॉलेज खोलने को लेकर शिक्षा मंत्री का कहना है कि कोरोना के मामले कम होते हैं तो राज्य सरकार और शिक्षा विभाग दोनों ही शैक्षिक संस्थान खोलने के पक्ष में है। ज्यादा स्कूल-कॉलेज बंद होने से छात्रों का नुकसान हो रहा है। 5 अप्रैल से बंद राज्य के शैक्षणिक संस्थान चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे। पहले उच्च शिक्षा के संस्थान खोले जाएंगे। फिर उच्च माध्यमिक और उसके बाद माध्यमिक।