शारदा चिट फण्ड में शिवेंदु अधिकारी ने सीबीआई निर्देशक को लिखा पत्र

Back to Blogs

शारदा चिट फण्ड में शिवेंदु अधिकारी ने सीबीआई निर्देशक को लिखा पत्र

Share

टीएमसी के पूर्व नेता शिवेंदु अधिकारी ने शारदा चिट फण्ड मामले को लेकर सीबीआई निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होने आरोप लगाया कि मामले में चल रही जाँच में हस्तक्षेप की गंभीर आशंका है। हालांकि मामले की जाँच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई के द्वारा जाँच हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुदीप्त सेन एक पत्र में आरोप लगाया था कि नेताओं ने उनसे दो करोड़ रुपये से नौ करोड़ रुपये तक की बड़ी रकम ली। शारदा चिट फण्ड मामले को लेकर सुदीप्त सेन पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी को भी पत्र लिखते हुए कहा था कि कांग्रेस, माकपा व तृणमूल के नेताओं ने उनसे करोड़ों रुपये लिए हैं। अपने पत्र में सेन ने आरोप लगाया कि नेताओं ने उनसे दो करोड़ रुपये से नौ करोड़ रुपये तक की बड़ी रकम ली। शिवेंदु अधिकार ने उनसे छह करोड़ रुपये लिए हैं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर छह करोड़ और माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती ने नौ करोड़ रुपये लिया था। पत्र में उन्होंने सीबीआई से जांच करने और राज्य पुलिस से कार्यवाई करने का अनुरोध किया था।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs