15 जुलाई तक लाॅकडाउन जारी

Back to Blogs

Share this post

15 जुलाई तक लाॅकडाउन जारी

Share

15 जुलाई तक लाॅकडाउन बढ़ाया गया
कोलकाता। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सरकारी बसें, निजी बसें व सार्वजनिक-निजी बसें 50 प्रतिशत यात्रियों को ले जा सकेंगी। हालांकि, फिलहाल लोकल ट्रेनों पर पाबंदियां रहेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि 15 जुलाई तक लाॅकडाउन जारी रहेगा।
आज मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 50 फीसदी ग्राहकों के साथ सैलून, पार्लर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खोले जा सकेंगे। सब्जी और मछली बाजार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। अन्य सभी दुकानें सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रखी जा सकती हैं। 50 प्रतिशत लोगों के साथ जिम खोला जा सकता है। तत्काल जरूरतों को छोड़कर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रतिबंद्ध लागू रहेगा। सभी निजी कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खोले जा सकते हैं। सभी निजी कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रखे जा सकेंगे। कंपनी को कर्मचारियों के परिवहन की व्यवस्था खुद करनी होगी। कुछ रियायतों के साथ स्थिति को देखते हुए अगला कदम उठाया जाएगा।
फर्जी आईएएस देबंजन देब के फर्जी टीकाकरण शिविर के बारे में पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, जो लोगों की जान से खेलते हैं, वे आतंकवादियों से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। राज्य में 21 मिलियन लोग पहले ही कोरोना वैक्सीन प्राप्त कर चुके हैं। फोटो दिखाकर ठगी करने वालों को छूट नहीं दी जाएगी। तस्वीरों का इस्तेमाल करना धोखेबाजों का काम है। धोखेबाज की मदद करने वालों को भी नहीं छोड़ा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs