भारत और बांग्लादेश के बीच स्तरीय सीमा समन्यव सम्मलेन हुई शुरू, बीएसएफ के प्रवक्ता दी जानकारी
दिसंबर 10 को भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दिवसीय महानिरीक्षक स्तरीय सीमा समन्यव सम्मलेन शुरू हुई बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के सीमा प्रहरियों के बीच सीमा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है। इसमें कई मुद्दों पर सहमति बनी है। इसी के बारे में 11 दिसंबर को कोलकाता के एक पांच सितारा होटल में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दोनों देशों के अधिकारी विस्तार से जानकारी देंगे। आगे अधिकारी ने बताया कि पहले दिन कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त मोर्चे पर अपनी सतर्कता कायम करने और संयुक्त रूप से अधिक सख्ती से काम करने पर सहमति व्यक्त की। सम्मलेन बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर मुख्यालय में आयोजित किया गया था जिसमे बॉर्डर अपराधों, जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध घुसपैठ रोकने सहित तमाम लंबित विकासात्मक कार्य, सीमा पर बाड़ लगाने, आपसी हित और द्विपक्षीय सीमा प्रबंधन से जुड़े तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply