सियासी हलचल के बीच राज्यपाल का दार्जिलिंग दौरा कल
सिलीगुड़ी। राजनीतिक हलचलों के बीच राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ कल उत्तर बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। वह कल दोपहर बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां वह मीडिया से बातचीत करने के बाद दार्जिलिंग के लिए रवाना हो जायेंगे। इस दौरान वह कर्सियांग में रूकेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने टवीटर के माध्यम से दी है। बताते चले कि राज्यपाल कल ही दिल्ली से लौटे हैं। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर गृहमंत्री व विपक्ष के नेता से मुलाकात की थी। यह भी बता दे कि इन दिनों उत्तर बंगाल को बंगाल से काटकर यूटी बनाने को लेकर चर्चा का माहौल है। ऐसे में राज्यपाल का दौरा काफी मायने रखता है। अब देखना है कि राज्यपाल मीडिया के साथ बातचीत में क्या कुछ कहते हैं।

Leave a Reply