कोलकाता लौटने से पहले राज्यपाल ने फिर से गृहमंत्री से की मुलाकात
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ कोलकाता वापस लौटने से पहले एक बार फिर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इससे पहले गुरुवार को भी राज्यपाल श्री धनखड़ ने अमित शाह से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बंगाल के मौजूदा हालात और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई है। राज्यपाल श्री धनखड़ ने गुरुवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी।
पश्चिम बंगाल में ‘बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर धनखड़ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ आमने-सामने हैं। धनखड़ ने हालांकि कहा कि राष्ट्रपति से उनकी मुलाकात एक शिष्टाचार मुलाकात थी। वहीं राज्यपाल महोदय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चैधरी से भी मुलाकात की थी। राज्यपाल के इस मुलाकात को सीधे तौर पर बंगाल की राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। अब देखना है कि राज्यपाल महोदय की यह मुलाकात क्या रंग लाती है।

Leave a Reply