फर्जी टीकाकरण घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग
कोलकाता। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय एजेंसी से टीकाकरण घोटाले की जांच कराने की मांग की है। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र लिखकर मांग किया है कि दक्षिण कोलकाता के कसबा टीकाकरण घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए। उन्होंने पत्र में लिखा है कि देवांजन देव नाम के एक व्यक्ति ने खुद को कोलकाता नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बताकर कसबा के वार्ड नंबर 107 में केएमसी के बैनर तले अवैध टीकाकरण शिविर लगाया। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार देवांजन देव ने कोलकाता नगर निगम के संयुक्त आयुक्त के नाम पर विभिन्न स्थानों पर फर्जी टीकाकरण शिविर लगाये। भाजपा नेता ने कहा कि इस बात की पुष्टि करना आवश्यक है कि फर्जी टीकाकरण शिविर में कोविशिल्ड के नाम पर नकली वैक्सीन दी गयी है या नहीं।

Leave a Reply