सिलिगुड़ी हिंसा मामले मे बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय, तेजस्वी सूर्या समेत कई नेताओं के खिलाफ हुआ FIR दर्ज

Back to Blogs

सिलिगुड़ी हिंसा मामले मे बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय, तेजस्वी सूर्या समेत कई नेताओं के खिलाफ हुआ FIR दर्ज

Share

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में दिसंबर 7 को बीजेपी के द्वारा निकली गई  विरोध प्रदर्शन मार्च दौरान हुई हिंसा के मामले में दिसंबर 9 को बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, दिलीप घोष समेत बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज किया गया। सिलिगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेताओं पर ‘उत्तर-कन्या अभियान’ के दौरान हिंसा उकसाने के आरोप केस दर्ज किया। पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने, कानून-व्यवस्था को तोड़ने, पुलिस के साथ झड़प करने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगते हुए केस दर्ज किया। 7 दिसंबर को हुए विरोध प्रदर्शन में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी और हिंसा दौरान कार्यकर्ता उलेन रॉय की मौत भी गयी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक उलेन रॉय की मौत शॉट-गन के छर्रों  से हुई थी। पर पुलिस दावा करती है कि शॉट-गन का प्रयोग नहीं हुआ है ,भीड़ को भागने के लिए उसने सिर्फ वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों पर प्रयोग गया  किया था। साथ ही साथ पुलिस ने आरोप लगाया है कि भीड़ में हथियार से लैस लोग थे और उन्होंने फायर किया।  बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पुलिस की नादिरशाही (क्रूरता) और ममता बनर्जी सरकार की अराजकता है. पुलिस और टीएमसी के गुंडों के बीच सांठगांठ है. पुलिस आँसू गैस का इस्तेमाल कर रही थी और गुंडे देशी बम फोड़ रहे थे।

 

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs