उद्धव ठाकरे ने ममता बनर्जी के तारीफो के पुल बांधे
राजनीति में जीत व हार के बाद कई मायने बदल जाते हैं। बंगाल में बीजेपी की हार के बाद राजनीति गलियारों में खूब चर्चाएं हो रही हैं। बीजेपी के विरोधियों के लिए यह अवसर सिद्ध हो रहा है तभी तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तारीफ की है। शिवसेना के 55वें स्थापना दिवस के मौके पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने दम पर पश्चिम बंगाल का चुनाव लड़ा और जीता। तमाम तरह की टिप्पणियों और हमलों के बावजूद बंगाल की जनता ने अपनी इच्छाशक्ति दिखाई।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब भी क्षेत्रीय गौरव को खतरा होता है, संघीय ढांचे पर दबाव पड़ता है। ऐसे में पश्चिम बंगाल इस बात का उदाहरण है कि ’अकेले जाना’ क्या होता है। बंगाल ने एक उदाहरण दिखाया है कि क्षेत्रीय गौरव की रक्षा कैसे की जाती है।
बीते बंगाल चुनावों में बीजेपी की कड़ी चुनौती और आक्रामण चुनाव प्रचार के बावजूद तृणमूल कांग्रेस ने लगातारी तीसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया था। ममता बनर्जी अपने चुनावी भाषणों में लगातार कहती रहीं कि वह किसी से नहीं डरती हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सीधा मुकाबला करने की चुनौती देती रही हैं।

Leave a Reply