देवांजन ने अपने करीबियों को भी फर्जीवाड़े का शिकार बनाया
कोलकाता। फर्जी वैक्सीन की शिकार सिर्फ सांसद मिमी चक्रवर्ती नहीं हुई बल्कि देवांजन ने अपने करीबियों को भी इस फर्जीवाड़े का भुक्तभोगी बनाया है। देबांजन ने लोगों को बेवकूफ ही नहीं बनाया बल्कि कोरोना महामारी जैसी आपदा में लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। उसने अपनों को भी नहीं बक्शा है। अपने कैंप में देबांजन ने कई करीबियों को भी वैक्सीन लगवायी थी जिसका मैसेज तक उनके फोन में नहीं आया था। आरोपों को देखे तो साफ दिखता है कि देबांजन स्थितियों से परिचित था उसे मालूम था वह जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहा है। अब जब सब सामने आ गया है तो देबांजन के वे दोस्त जिन्होंने भरोसे पर उसके कैंप में जाकर वैक्सीन लगवायी थी उनमें आतंक, डर के साथ गुस्सा और नफरत है। कसबा के फर्जी वैक्सिनेशन ड्राइव में देबांजन ने अपने कुछ दोस्तों को भी वैक्सीन लगवायी थी। जानकारी के अनुसार देबांजन के ऐसे चार परिचित थे जिन्होंने वहां वैक्सिनेशन करवाया था। उनके मोबाइल पर काफी समय तक जब मैसेज नहीं आया तो उन लोगों ने देबांजन को इस बात की जानकारी दी। जवाब में देबांजन ने कहा कि चिंता करने की बात नहीं है। जल्द मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। चूंकि देबांजन उनका दोस्त था, इसलिए भरोसे पर आकर उन लोगों ने अपनी शंका को दरकिनार कर दिया।

Leave a Reply