फर्जी वैक्सीन कांड की शिकार मिमी चक्रवर्ती हुई बीमार

Back to Blogs

Share this post

फर्जी वैक्सीन कांड की शिकार मिमी चक्रवर्ती हुई बीमार

Share

बांग्ला फिल्म अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती बीमार हो गयी हैं। उनके पेट में दर्द है। मिमी को पहले से ही गॉल ब्लैडर की समस्या थी। डॉक्टर आज सुबह उनके घर आए और उनकी जांच की। मिमी चक्रवर्ती का घर पर इलाज चल रहा है। अभिनेत्री के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि बीमारी के चलते मिमी चक्रवर्ती के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। वह आज नकली वैक्सीन पर अपनी वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में बात करने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही बीमार हो गयीं।
दरअसल मिमी चक्रवर्ती कस्बा में नकली वैक्सीन की शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस व सांसद ने बीते मंगलवार को कस्बा में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में जाकर खुद टीका लगवाया था।
मिमी चक्रवर्ती को वहां जागरूकता फैलाने के लिए आमंत्रित किया गया था। मिमी ने उस शिविर में जाते ही टीके की पहली खुराक ली थी। लेकिन मिमी को तब शक हुआ जब वैक्सीन लेने के बाद कोई सर्टिफिकेट नहीं आया। जांच के बाद पता चला कि उस शिविर में जिस किसी को भी टीका लगाया गया था उसके पास प्रमाण पत्र नहीं था। इसके बाद मिमी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि देबंजन देब नाम के शख्स ने फर्जी आईएएस अफसर और कलकत्ता कॉरपोरेशन के ज्वाइंट कमिश्नर की आड़ में टीकाकरण अभियान चलाया था। पुलिस ने घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर कल कहा गया था कि टीका कोरोना का वैक्सीन नहीं था, बल्कि वह एंटीवायोटिक था। इस खबर के बाद हर तरह चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs