बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत गंभीर, हुए अस्पताल में भर्ती
साँस लेने में परेशानी की वजह से बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य 9 दिसंबर को वूड्सलैंड अस्पताल में भर्ती हुए। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक़ बुद्धदेव को फ्लू क्लिनिक में रखा गया है, उनका ऑक्सीजन लेवल 70 के पास पहुंच गया था, हालांकि कोरोना के जाँच होने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आई। डॉक्टरों का कहना है कि शारीरिक स्थिति में मामूली सुधार हुआ है लेकिन उनकी स्थिति अभी भी चिंताजनक है। हम उनका इलाज कर रहे हैं और हमारी फ्लू क्लीनिक में जरूरी टेस्ट किए गए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और गवर्नर जगदीप धनखड़ सहित माकपा, वामपंथी दलों एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी बुद्धदेव को देखने अस्पताल पहुंचे और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।
बता दे कि बुद्धदेव भट्टाचार्य साल 2000 से लेकर 2011 तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे।

Leave a Reply