केरल में फिर लाइलाज बीमारी की दस्तक

Back to Blogs

केरल में फिर लाइलाज बीमारी की दस्तक

Share

तिरुअनंतपुरम। एक तो कोरोना ऊपर से अब फिर से निपाह का खतरा। इस लाइलाज बीमारी ने केरल में फिर से दस्तक दे दी है। केरल के कोझीकोड में रविवार सुबह निपाह वायरस के चलते 12 साल के एक किशोर की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में 2 साल बाद निपाह वायरस ने फिर से वहां के स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया है। वर्ष 2018 में कोझीकोड और मलप्पुरम जिले में निपाह वायरस के संक्रमण से 17 लोगों की मौत हो गई थी। अब नए सिरे से एक और मौत के बाद मृतक के रिश्तेदारों, परिजनों और उसके इलाज करने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इसी बीच केंद्र सरकार ने जहां अपनी एक टीम केरल भेजी है, वही राज्य सरकार को भी निर्देश दिए गए हैं कि सतर्कता के सभी उपाय अपनाएं जाए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि हमें सावधानी बरतनी होगी। स्थिति को संभालने के लिए कई टीमें गठित की गई है। कांटेक्ट ट्रेसिंग और दूसरे उपाय पहले ही शुरू कर दिए गए है राज्य में फिर से निपाह संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर एक एक्शन प्लान बनाया है, ताकि निपाह वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। निपाह एक जूनोटिक वायरस है, जो चमगादड़ और सूअर जैसे जानवरों से इंसान में फैलता है। अब तक इसका कोई इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। इसके चलते इस बीमारी से मृत्यु दर बहुत अधिक है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs