डॉ बिधान चंद्र राय की पुण्यतिथि पर मनाया गया डॉक्टर्स डे

Back to Blogs

डॉ बिधान चंद्र राय की पुण्यतिथि पर मनाया गया डॉक्टर्स डे

Share

भारत में भगवान के बाद किसी को ईश्वर का दर्जा दिया जाता है ,तो वह है डॉक्टर। हर वर्ष 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है और उनके द्वारा किए जा रहे मानवता पूर्ण कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है ।डॉक्टर्स डे यानी 1 जुलाई को भारत भूमि के महान डॉक्टर विधान चंद्र राय की पुण्यतिथि भी होती है। इसी खास दिन को केंद्र सरकार ने 1991 से राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे घोषित कर दिया ।डॉ बिधान चंद्र राय डॉक्टर होने के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री भी थे। डॉ बिधान चंद्र राय का जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार के खजांची में हुआ था। वह बहुत मेधावी और कुशाग्र बुद्धि के थे।राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारत में तथा उच्च शिक्षा इंग्लैंड से पूरी की थी ।राय एक सच्चे समाजसेवी आंदोलनकारी और राजनेता भी थे।सियालदह के सरकारी अस्पताल से उन्होंने डॉक्टर के रूप में अपनी जीवन यात्रा शुरू की।गांधी जी के कहने पर वे सक्रिय राजनीति में उतरे और आजादी की लड़ाई में भी उनकी अहम भूमिका निभाई। राय जो भी कमाते थे, सब दान कर देते थे।वे प्रत्येक डॉक्टर के लिए एक आदर्श,एक प्रेरणा स्रोत हैं उन्होंने आजादी की लड़ाई में घायल अनेक लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की। हाल की बात करें, तो कोरोनाकाल मे भी डॉक्टरों ने मानवता की मिसाल पेश की है। पी.पी.ई. किट पहनकर कई डॉक्टरों ने कोरोना मरीज की सेवा की है।इस महामारी में कई डॉक्टरों की जान भी गई ।डॉक्टरों के जज्बे और उनके अमूल्य योगदान को हमारा सलाम।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs