दालखोला में सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जख्मी

Back to Blogs

दालखोला में सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जख्मी

Share

इस्लामपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के दालखोला थाना के बस्ताडांगी में राजमार्ग 31 पर एक बस एवं बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों के नाम मोहम्मद रमजान और मोहम्मद लादेन है। दोनों दालखोला के निवासी थे। स्थानीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि दलखोला की तरफ से आ रही एक बोलेरो किशनगंज की ओर जा रही थी। उसी वक्त विपरीत दिशा से आ रही एक बस से बोलेरो की टक्कर हो गई।

दुर्घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। बाकी तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि बस रोंग साइड से आ रही थी जिसके कारण दुर्घटना घटी। दुर्घटना की खबर मिलते ही दालखोला पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच शुरू हो गई है

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs