अमृत महोत्सव की साइकल रैली का गलगलिया में भव्य स्वागत

Back to Blogs

Share this post

अमृत महोत्सव की साइकल रैली का गलगलिया में भव्य स्वागत

Share

खोरीबाड़ी। एसएसबी के द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव ‘

के उपलक्ष में आयोजित साइकिल रैली आसाम से शुरू कर बंगाल के पानीटंकी, गौरसिंह जोत, पीडब्लूडी होते शनिवार को बिहार सीमा के गलगलिया में प्रवेश किया । रैली गलगलिया चेक पोस्ट पहुंचने पर ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार, गलगलिया थाना प्रभारी नीरज कुमार निराला व अन्य पुलिस अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया । साइकिल रैली को एसएसबी 41वीं बटालियन के क्षेत्र से आगे के लिए रवाना किया गया । इस दौरान एसएसबी 41वीं बटालियन कमांडेट सुभाष चंद नेगी, डिपुटी कमांडेट अरुण बियाला व ओ ओकेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर विवेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे । वहीं एसएसबी 19वीं बटालियन के अधिकारियों ने रैली का स्वागत किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs