कांग्रेस का वोटबैंक तोड़ेगी दीदी, हमारा होगा लाभ : हेमंत विश्व शर्मा
सिलीगुड़ी।असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा आज सिलीगुड़ी आए। वे शहर के लेक टाउन इलाके में स्थित असम के पूर्व विधायक आलोक घोष के घर गए, जहां उन्होंने उनके परिजनों से बातचीत की।
बाद में पत्रकारों से बात करते हुवे उन्होंने कहा कि असम और त्रिपुरा में दीदी की तृणमूल कांग्रेस अगर जाती है, तो वहां कांग्रेस के ही वोट कटेंगे, जिससे भारतीय जनता पार्टी को सीधा लाभ होगा। असम कांग्रेस की एक पूर्व नेत्री सुष्मिता देव के तृणमूल में शामिल होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सुष्मिता सिर्फ एक इलाके का ही प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का वोट बैंक बंगाल में है। वे बंगाल में ही राजनीति करती हैं। अगर वे असम में आती है, तो कांग्रेस और यू डी एफ के वोट बैंक को ही तोड़ेगी, जो हमारे लिए अच्छा होगा। इसलिए दीदी असम आती है तो तो हम उनका स्वागत करेंगे।

Leave a Reply