दोहरी नागरिकता के आरोप में एक गिरफ्तार
खोरीबाड़ी । भारत – नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी 41वीं बटालियन के पानीटंकी बीओपी के बीआईटी कर्मियों ने नेपाल से आए एक व्यक्ति को दोहरी नागरिकता के आरोप में गिरफ्तार किया है । आवश्यक कार्यवाई पश्चात गिरफ्तार व्यक्ति को खोरीबाड़ी थाने को सौंप दिया गया । मिली जानकारी अनुसार भारत नेपाल सीमा पानीटंकी में एसएसबी बीआईटी कर्मियों ने नेपाल से आए एक व्यक्ति राहुल कटवाल को चेकिंग किया गया । चेकिंग के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से भारतीय आधार कार्ड के साथ नेपाल का नागरिकता भी बरामद हुआ । मद्देनजर एक ही व्यक्ति द्वारा भारतीय व नेपाल की नागरिकता होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया । आवश्यक कार्यवाई पश्चात आरोपी को खोरीबाड़ी थाने को सौंप दिया गया ।

Leave a Reply