परिवारिक विवाद के चलते तीन की हत्या के आरोप

Back to Blogs

परिवारिक विवाद के चलते तीन की हत्या के आरोप

Share

खोरीबाड़ी। पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली अपने ससुर के साथ-साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक की हत्या का आरोप एक व्यक्ति के खिलाफ उठे है। घटना सिलीगुड़ी से कुछ दूर स्थित खोरीबाड़ी थाने के सचिंद्र चंद्र चाय बागान के दीपा लाइन इलाके की बताई जा रही है। मृतकों में 67 वर्षीय महारू उरांव, 27 वर्षीय पेनो उराव एवं अल्बर्ट मिंज शामिल है। सोमवार शाम को घटी इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। इसी बीच पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना घटी। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पेनो उराव सचिंद्रचंद्र चाय बागान मैं स्थाई श्रमिक के तौर पर काम करती थी। आरोप है कि सोमवार शाम को जब वह चाय बागान से काम कर अपने घर लौटी तो उसके बहनोई मारियानुस उराव ने एकाएक उस पर छुरी से वार करना शुरू कर दिया। अपनी बेटी को बचाने जब उसके पिता महारू उरांव आगे आए तो उन पर भी छूरी से प्रहार किया गया। शोर सुनकर जब पड़ोसी युवक अल्बर्ट मिंज इन को बचाने आया तो आरोपी ने उस पर भी छुरी से प्रहार किया और बाद में मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गई। इसी बीच अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने महारो और पेनो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में अल्बर्ट को उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर देर रात उसकी मौत की खबर है। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज उसे सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।पूरी घटना की जांच शुरू हो गई हैं।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs