बालू उत्खनन के खिलाफ जिलाशाशक ने चलाया अभियान

Back to Blogs

बालू उत्खनन के खिलाफ जिलाशाशक ने चलाया अभियान

Share

उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना के चीतलघाटा में बालू उत्खनन के खिलाफ जिला शासक के नेतृत्व में अधिकारियों के एक दल ने अभियान चलाया।

बारिश के समय सभी प्रकार के उत्खनन कार्य को बंद रखने की सरकारी विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसके बावजूद आरोप उठ रहे थे कि इस इलाके में अवैध रूप से नदी से बालू पत्थर का उत्खनन होता है। आज सुबह जिला शासक अरविंद कुमार मीणा ने इलाके का दौरा किया। उन्होंने इस मौके पर महानंदा नदी के बांध का भी परिदर्शन किया और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। स्थानीय लोगों ने उनसे कहा कि इस इलाके में बालू उत्खनन का काम बंद होने से भारी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं। इलाके के बांध की भी हालत सोचनीय है। लोगों ने जिला शासक से अनुरोध किया कि महानंदा नदी के बांध के मरम्मत की व्यवस्था की जाए।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs