भारी मात्रा में कफ सिरप जब्त, एक गिरफ्तार
खोरीबाड़ी। विशिष्ट इनपुट के आधार पर एसएसबी 41 वीं बटालियन रानीडांगा अन्तर्गत रामधनजोत एफ कंपनी के जवानों ने एक व्यक्ति के पास से काफी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया है । आवश्यक कार्यवाई पश्चात गिरफ्तार व्यक्ति को कफ सिरप के साथ खोरीबाड़ी थाना के हवाले कर दिया। विशिष्ट इनपुट के आधार पर रामधनजोत बीओपी के जवानों ने खोरीबाड़ी पीडब्लूडी के पास एक व्यक्ति मोहम्मद इब्राहिम के पास से 160 पीस कफ सिरप बरामद किया गया । बरामद कफ सिरफ के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया । अग्रिम कार्यवाई करते हुए बरामद कफ सिरप के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया ।

Leave a Reply