पानीघाटा पुलिस ने की इलाके की सफाई
नक्सलबाड़ी। पिछले कई दिनों से पानीघाटा क्षेत्रों में डेंगू तथा सिजिनल फीवर का प्रकोप काफी बढ़ा है । क्षेत्रों के कई लोग इससे ग्रसित है । सिविक वॉलेंटियर्स भी इसके चपेट में हैं । बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर आज पानीघाटा पुलिस पोस्ट की ओर से विभिन्न इलाकों की साफ सफाई तथा दवाई का छिड़काव कर लोगों को जागरूक किया गया । जानकारी देते हुए पानीघाटा पुलिस पोस्ट इंचार्ज ओसी सुप्रकास सरकार ने बताया क्षेत्रों में डेंगू व सिजिनल फीवर का अत्यधिक प्रकोप है । स्थानीय कई लोग सहित कुछ सिविक वॉलेंटियर्स भी इससे ग्रसित है । इसको देखते हुए आज पुलिस पोस्ट के द्वारा विभिन्न इलाकों में साफ सफाई किया गया । साथ ही ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया । जनसाधारण को जागरूक करते हुए अपने आस – पास के क्षेत्रों को साफ सफाई रखने को लेकर प्रेरित किया गया । लोगों से ब्लीचिंग पावडर का प्रयोग करने को लेकर आह्वान किया गया । साथ ही आस पास के गड्ढों, निचले हिस्सों में पानी जमा नहीं होने देने को लेकर आवश्यक कदम उठाने को कहा । उन्होने बताया बीमारियों से बचाव व रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने सहित आवश्यक कदम उठाने को लेकर पानीघाटा पुलिस हरसंभव प्रयासरत है ।

Leave a Reply