हादसे में महिला कांस्टेबल जख्मी, हालत गंभीर

Back to Blogs

हादसे में महिला कांस्टेबल जख्मी, हालत गंभीर

Share

इस्लामपुर। इस्लामपुर थाने के श्री कृष्ण पूरे इलाके में राजमार्ग 31 पर घटी एक दुर्घटना में एक महिला कांस्टेबल जख्मी हो गई।

कांस्टेबल का नाम मालती राय है और वह चोपड़ा थाने में कार्यरत थी। मालती राय जलपाईगुड़ी जिले के निवासी है।

दुर्घटना के बाद जख्मी महिला को इस्लामपुर अस्पताल में चिकित्सा के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया गया है कि जिस वक्त यह घटना घटी, उस वक्त महिला कॉन्स्टेबल ड्यूटी पर थी। इस संबंध में विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs