Article

120 नई पूजाओं को मिलेगा अनुमोदन

सिलिगुड़ी महकमे के लगभग 50 व डाबग्राम-फूलबाड़ी विधनसभा केंद्र के 70 नई पूजा कमेटियों को इस साल दुर्गा पूजा का अनुमोदन मिलने जा रहा है।

राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने यह खुशखबरी देते हुए कहा कि वाम शासनकाल में जिन पूजा कमेटियों को आवेदन के बावजूद पूजा का अनुमोदन नहीं मिल रहा था, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें पूजा का अनुमोदन दिया हैं।

कोरोना महामारी के मद्देनजर आर्थिक सहयता स्वरुप मुख्यमंत्री नई व पुरानी सभी पूजा कमेटियों को 50 हज़ार रुपये प्रदान कर रहीं हैं।
सिर्फ यहीं नहीं बिजली बिल का 50 प्रतिशत रुपये माफ़ किया गया है। अग्निशमन की व्यवस्था नि:शुल्क कर दी गई है।

मंत्री बांट रहे पूजा उपहार, ले रहे पंडालों का जायजा


दुर्गा पूजा के पवन अवसर पर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव अपने विधनसभा क्षेत्र डाबग्राम-फूलबाड़ी के दुर्गा पूजा आयोजक कमेटियों को निजी सामर्थ्य के अनुसार पूजा उपहार व सहयता प्रदान कर रहे हैं।

इसके तहत आज उन्होंने डाबग्राम-फूलबाड़ी अन्तर्गत 40 नंबर वार्ड के 14 दुर्गा पूजा कमेटियों को पूजा स्मारक, शुभकामना कार्ड व अन्य उपहार प्रदान किये।

इसके अलावा आज मंत्री गौतम देव की उपस्थिति में सिलीगुड़ी के 9 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस कमेटी की ओर से 200 जरुरतमंदों को आवश्यक खाद्य सामग्री प्रदान किया गया।

मंत्री ने आज 40, 41 व 43 नंबर वार्ड के पूजा आयोजकों के साथ मुलाकात कर पूजा पंडालों का परिभ्रमण किए।
उनके साथ तृणमूल के अन्य नेता व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पंडाल के भीतर न जाएं

कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए दुर्गा पूजा के तीन दिन पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश जारी किया।

हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि पश्चिम बंगाल के सभी पूजा पंडाल खुले बनाने होंगे। पंडाल परिसर को बैरीकेड से घेर दिया जायेगा। पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सिर्फ़ पूजा आयोजक कमेटी के सदस्यों को ही पंडाल में प्रवेश की अनुमति है।
हाईकोर्ट के इस फैसले से भले ही पूजा कमेटियां व आम जन नाराज़ हो, लेकिन कोरोना पर काबू पाने के लिए हाईकोर्ट का फैसला सराहनीय है।

बिस्ट का वादा

ट्रेक्टर पर चढ़कर नदी पार कर किसी गांव में पहुंचना और लोगों की समस्याओं को सुनना और समाधान का आश्वासन देना एक ओर जहां चुनावी रंग लग सकता है वहीं दूसरी नज़र में यह एक नेता का फ़र्ज भी है।

आज कुछ इसी प्रकार राजू बिस्ट ने सिलीगुड़ी के निकट पुतिनबाड़ी चाय बागान का दौरा किया। शहर के साथ इस गांव की संपर्क व्यवस्था न होना उन्हें आश्चर्य लगा। उन्होंने पुतिनबाड़ी की दुर्दशा पर अफ़सोस जताया। उन्होंने गांव के लोगों को बुनियादी सुविधाएँ दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही हर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। राजू विस्ट ने यहां सड़क, पुल, अस्पताल बनाने का वादा किया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकार को सवाल के घेरे में लेते हुए समस्याओं के प्रति गंभीर होने व सकारात्मक कदम उठाने की हिदायत दी। उत्तर बंगाल के पिछड़े इलाकों के विकास के लिए राजू बिस्ट की यह पहल काफी सरहनीय है। लेकिन अब देखना ये है कि कहीं यह चुनाव से पहले के वादें हैं या फिर सचमुच इस गांव का भाग्य बदलनेवाला है।