सांसद जयंत राय पर हुआ हमला
सांसद जयंत राय पर हुआ हमला
जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी लोकसभा सीट के सांसद जयंत राय पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया है। हमले में वह बुरी तरह से घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में लाया गया है । हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला करने वाले कौन थे और उनका उद्देश्य क्या था? पुलिस मामले को देख रही है। घटना के बाद बीजेपी के नेता व समर्थक मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply