राज्यपाल धनखड़ ने दी चेतावनी, कहा- यदि मुख्यमंत्री अपने रास्ते से भटकेंगी तो मेरा रोल शुरू हो जाएगा

Back to Blogs

राज्यपाल धनखड़ ने दी चेतावनी, कहा- यदि मुख्यमंत्री अपने रास्ते से भटकेंगी तो मेरा रोल शुरू हो जाएगा

Share

कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 11 दिसंबर को प्रेस किया।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें  संविधान का पालन करना होगा। वह अपने रास्ते से नहीं भटक सकती हैं। राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति लंबे समय से लगातार बिगड़ रही है। आगे उन्होने कहा कि भारत के संविधान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है। यदि मुख्यमंत्री अपने रास्ते से भटकेंगी तो मेरा रोल शुरू हो जाएगा। नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर कहा कि 10 दिसंबर को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ये हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने पर एक धब्बा है। मैंने केंद्र सरकार को बेहद परेशान करने वाले घटनाक्रमों के बारे में एक रिपोर्ट भेजी है, जिसकी विषयवस्तु साझा नहीं कर सकता हूं। आगे राज्यपाल ने ममता पर सवाल करते हुए कहा कि राज्य में कौन बाहरी है, उनका इससे क्या मतलब है? क्या भारतीय नागरिक भी बाहरी हैं, ममता को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री को आग से नहीं खेलना चाहिए। बाहरी कहना संविधान का अपमान है। बाहरवाला, अंदरवाला कहना एक खतरनाक खेल है। ममता संविधान के हिसाब से काम करें। राज्यपाल ने नड्डा पर हुए हमले का जिक्र करते हुए इस घटना को मानवाधिकार पर हमला बताया। राज्यपाल ने कहा कि ‘मानवाधिकार के दिन हुआ हमला मानवाधिकार पर हमला है। कल हुआ हमला लोकतंत्र पर धब्बा है और बेहद शर्मनाक है। बंगाल में संविधान की मर्यादाएं टूट रही हैं। बंगाल में पुलिस प्रशासन फेल हो गया है। बेलगाम ढंग से कल लोग सड़कों पर उतरे थे। मैंने कल हुए हमले को लेकर डीजीपी को जानकारी दी थी। ममता को कल की घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्हें भाजपा अध्यक्ष पर दिए अपने बयान को वापस लेना चाहिए। वे बदले की भावना से काम कर रही हैं।

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to Blogs