आंशिक भूस्खलन के चलते आवागमन बाधित
नक्सलबाड़ी। पानीघाटा दूधिया सड़क पर बीती रात आंशिक भूस्खलन होने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रही । हालांकि पानीघाटा पुलिस पोस्ट के द्वारा तत्काल कदम उठाते हुए सड़क से मिट्टी व पत्थर हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया । जानकारी देते हुए पानीघाटा पुलिस पोस्ट ओसी सुप्रकास सरकार ने बताया बीती रात पानीघाटा दूधिया रोड पर आंशिक भूस्खलन की खबर मिलने पर पानीघाटा पुलिस, सिविक वॉलेंटियर्स मौके पर पहुंच सड़क से मिट्टी व पत्थर को हटाया गया । रास्ता क्लियर होने पर आवागमन बहाल किया गया । हालांकि भूस्खलन से जान माल की क्षति नहीं पहुंची है ।

Leave a Reply